फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के विरोध में कुलगाम बंद, पुलिस पर पथराव

Wed, 24 Jun 2015 11:07 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों और एक स्थानीय नागरिक की मौत के विरोध में मंगलवार को कुलगाम बंद रहा। बंद का आह्वान हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा किया गया था। सभी दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहे।
विज्ञापन


सड़कों से ट्रैफिक भी गायब रहा। जिले के कई इलाकों में प्रदर्शन भी हुए। खुड़वानी और कईमुह इलाके में सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए। उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। युवाओं द्वारा इलाके में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस द्वारा स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रं ट (जेकेएलएफ) के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को कई समर्थकों के साथ पुलिस ने पंथा चौक में रोक लिया। वह कु लगाम के रेडवानी गांव मृतकों के घर जा रहे थे। कईमुह, रेडवानी, यारीपुरा और आसपास के कई अन्य इलाकों से सैकड़ों लोग मृतकों के घर सहानुभूति प्रकट करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें