सकीना इट्टू ने कुलगाम जिले के लंगखुल नंदीमार्ग में आग प्रभावित परिवारों से मुलाकात की
कुलगाम। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू वीरवार को कुलगाम जिले के लंगखुल नंदीमार्ग क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक बांटे। इन परिवारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। मंत्री ने कहा कि प्रशासन को तत्काल पुनर्वास और समय पर राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपना जीवन दोबारा शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सहायता सहित अल्पकालिक और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों की भलाई उमर अब्दुल्ला सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद