फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: अखल मुठभेड़ में दो जवान बलिदान, दो अन्य जवान भी घायल, एक आतंकी ढेर; 9वें दिन ऑपरेशन जारी

Sat, 09 Aug 2025 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। अन्य दो जवान घायल हो गए। घायलों को आर्मी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
कुलगाम के अखल में नौवें दिन भी मुठभेड़ जारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो अन्य जवान घायल हैं। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अखल में रात भर धमाके और गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह बलिदान हुए हैं। एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है। 
 
 


कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अखल 9वें दिन भी जारी
सुरक्षाबलों ने अखल जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों को मारने के लिए लगातार घेराबंदी की हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के उच्च अधिकारी 24 घंटे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को भी डीजीपी नलिन प्रभात ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ऑपरेशन क्षेत्र का दौरा किया। आईजीपी कश्मीर वीके विर्दी भी साथ रहे। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भी दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की। 
Trending Videos

सुरक्षाबल आतंकियों को ट्रैक करने के लिए ड्रोन, हेलिकॉप्टर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों के नौ जवान घायल हुए हैं। यह इस साल जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे लंबा ऑपरेशन है।

लोगों से घरों के अंदर रहने के निर्देश, नोडल अधिकारी नियुक्त
अधिकारियों ने अखल के निवासियों को घरों में ही रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है। लंबे समय से चल रहे अभियान के बीच नागरिकों की चिंताओं को देखते हुए आपातकालीन संपर्क और सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मदद के लिए आम नागरिक डीएसपी डीएआर (डीपीएल कुलगाम) 9419042364, 7051510656; तहसीलदार देवसर 9797144203; एसएचओ पुलिस स्टेशन देवसर 9682196481, 7051510664; नायब-तहसीलदार अखल 7006743818; एसआई अर्शीद अहमद 7006613287 और एमएचसी देवसर 9906525978 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें