फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर: मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, पहले अफसरों ने दिया था सरेंडर करने का मौका

Wed, 18 Nov 2026 10:21 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी  कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर लतीफ भट्ट को मार गिराया है। मुठभेड़ के बीच एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अफसर आतंकी लतीफ से सरेंडर करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
Kulgam Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। उसे बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इससे पहले बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था, अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था।सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, "हम तुम्हारे साथ हैं।" हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा, "मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन




सुबह होने से पहले ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई, सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना ऑपरेशन तेज किया हुआ था। भट का साथी, उमर निसार डार, सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।
Trending Videos

सीसीटीवी में कौन-कौन दिखा?

मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 11 नवंबर को CRPF की चौकी पर हमला करने से पहले डार और भट को रेकी (इलाके की टोह) करते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। तब से, इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है, और पूछताछ के लिए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

किस-किस इलाके की आतंकियों ने रेकी की थी?

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर के हमले की जांच से पता चला है कि स्थानीय निवासी डार ने हमले से पहले भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "10 नवंबर को, उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी। 

इनका मकसद संभावित ठिकानों की पहचान करना और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाना था। अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को डार और भट ने अखरान में CRPF की चौकी पर हमला किया और वहां से भाग गए। बाद में CCTV फुटेज की जांच और विश्लेषण के जरिए पुलिस ने इन दोनों की पहचान की।

फुटेज में 10 नवंबर को की गई रेकी के दौरान उनकी गतिविधियों और हमले के बाद अखरान में CRPF की चौकी से भागते समय की उनकी हरकतों को देखा जा सकता है। डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

कितने समय से लतीफ भट की मदद कर रहा था निसार डार?

जांच के दौरान यह पता चला कि निसार डार पिछले पांच-छह महीनों से लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसे मदद मुहैया करा रहा था। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़ा लतीफ भट, 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस पर हुए एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें