फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने घेरा: वीडियो कॉल पर अफसरों ने सरेंडर करने को कहा, आतंकी बोला- अल्लाह से मिलना है

Wed, 18 Nov 2026 08:07 AM IST
Sharukh Khan आईएएनएस, कुलगाम

सार

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां लश्कर-ए-तैयबा का वांछित कमांडर लतीफ भट्ट इलाके में छिपा हुआ है। मुठभेड़ के बीच एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अफसर आतंकी लतीफ से सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
Kulgam, Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर लतीफ भट फंसा है। सुरक्षा बलों ने भट को वीडियो कॉल भी किया, अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा।
विज्ञापन


सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, "हम तुम्हारे साथ हैं।" हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा, "मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं।"

सुबह होने से पहले ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई, सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है। भट का साथी, उमर निसार डार, सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीसीटीवी में कौन-कौन दिखा?

मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें 11 नवंबर को CRPF की चौकी पर हमला करने से पहले डार और भट को रेकी (इलाके की टोह) करते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। तब से, इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है, और पूछताछ के लिए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

किस-किस इलाके की आतंकियों ने रेकी की थी?

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर के हमले की जांच से पता चला है कि स्थानीय निवासी डार ने हमले से पहले भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "10 नवंबर को, उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी। 

इनका मकसद संभावित ठिकानों की पहचान करना और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाना था। अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को डार और भट ने अखरान में CRPF की चौकी पर हमला किया और वहां से भाग गए। बाद में CCTV फुटेज की जांच और विश्लेषण के जरिए पुलिस ने इन दोनों की पहचान की।

फुटेज में 10 नवंबर को की गई रेकी के दौरान उनकी गतिविधियों और हमले के बाद अखरान में CRPF की चौकी से भागते समय की उनकी हरकतों को देखा जा सकता है। डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कितने समय से लतीफ भट की मदद कर रहा था निसार डार?

जांच के दौरान यह पता चला कि निसार डार पिछले पांच-छह महीनों से लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसे मदद मुहैया करा रहा था। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़ा लतीफ भट, 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस पर हुए एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें