फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण देव सेठी का निधन, महबूबा बोलीं- सोचा था जम्मू आकर आपसे मिलूंगी

Thu, 28 Jan 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कृष्ण देव सेठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्य कृष्ण देव सेठी का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे। सेठी जम्मू-कश्मीर के संविधान का निर्माण करने वाली समिति के अंतिम जीवित सदस्य थे। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के पहले केंद्र शासित प्रदेश का अपना संविधान था।

विज्ञापन


उनके निधन की सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सेठी साहब के निधन का गहरा दुख हुआ। मैं उनसे जम्मू जाकर मिलने के बारे में विचार कर रही थी। उन्होंने मुझे बेटी की तरह माना और हमेशा मेरे बचपन का एक अभिन्न हिस्सा रहे। मुफ्ती ने कहा कि आपने ज्ञान और मार्गदर्शन को सदैव याद करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर कहा कि कृष्ण देव सेठी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य और पूर्व विधायक थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें