फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कौनसर नाग वार्षिक यात्रा को लेकर डीसी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
रियासी।कौनसर नाग यात्रा प्रबंधों पर बैठक करते डीसी।फोटो स्तोत्र,प्रशासन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। कौनसर नाग वार्षिक यात्रा को शांतिपूर्वक चलाने के लिए डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने वीरवार को बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को यात्रा शुरू होगी। यात्रा में जाने वाले लोग नाग पंचमी के दिन पवित्र व प्राकृतिक कौनसर नाग झील में स्नान करेंगे।
बैठक में यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों के साथ पैदल ट्रैक की व्यवस्था के बारे में डीसी ने जानकारी ली। ट्रैक पर पीने के पानी, शौचालय व मेडिकल सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सुनगढ़ी व सरी में मेडिकल टीम भेजने के आदेश दिए। दवाओं के अलावा फर्स्ट एड किट्स व ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एंबुलेंस की सुविधा का बंदोबस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र होने से वहां जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आने पाए इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को डीसी ने जरूरी निर्देश दिए। तहसीलदार चसाना को यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन करने के साथ पौनी वाला रेट सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को मार्ग की स्थिति ठीक रखने को कहा। बैठक में एसएसपी परमवीर सिंह,सीआरपीएफ 126वीं बटालियन के कमांडेंट मनोज वर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद, अतिरिक्त कमिश्नर ग्रामीण विकास विभाग विजय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें