फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कौनसर नाग यात्रा अब सात अगस्त को निकलेगी

विज्ञापन
रियासी।कोनसर नाग यात्रा स्थिगत होने की जानकारी देते सदस्य।फोटो, संवाद। - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले के दूरदराज पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र में हर वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर कौनसर नाग जाने वाली वार्षिक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा 27 जुलाई को शुरू होनी थी जो अब सात अगस्त को रियासी से जाएगी।
हाल ही में मूसलाधार बारिश ने सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। यात्रा में आने वाला पैदल रास्ते चलने लायक नहीं रहे। इस वजह से यात्रा की तिथि को आगे करना पड़ा। सात अगस्त को यात्रा शुरू होने के बाद नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्रद्धालु पवित्र झील में स्नान करेंगे। शनिवार को बारादरी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के राम शरण दास महाराज व कमेटी के प्रधान निशांत मगोत्रा ने बताया कि सात अगस्त को बारादरी से छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि विश्राम सुनगढ़ी में होगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त को पैदल यात्रा सरी पहुंचेगी व रात को सभी वहीं रुकेगी। नौ अगस्त को सुबह श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान करेंगे। पूजा कर यात्रा की वापसी जिला मुख्यालय के लिए होगी। मौसम को देखते हुए ही यात्रा को निकाला जाएगा ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने पाए।
विज्ञापन

बैठक में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा, श्री दुर्गा नाटक मंडली के चेयरमैन सुदेश पंडोत्रा, हिंदू आश्रम के उपप्रधान बिशन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें