फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में सेना ने आतंकियों के ठिकाने से हथियार,विस्फोटक किया बरामद

Sun, 24 Sep 2017 07:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगल से सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षा बलों को एक बड़ी आतंकी वारदात को नाकाम करने में सफलता हाथ लगी है। आतंकी ठिकाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान जंगल में छिपा कर रखे गए हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक एके 47 रायफल, एक एलएमजी, दो पिस्टल, एक रॉकेट प्रोजेक्टाइल गन (आरपीजी), एक आईईडी, एक वायरलेस सेट तथा कई दर्जन गोलियां हैं।

सुरक्षा बलों का मानना है कि आतंकियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियारों को छिपा रखा था। आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  
विज्ञापन
Army busted terrorist hideout in J&K's Handwara, seized huge cache of explosive material,arms,ammunition including anti aircraft gun — ANI (@ANI) September 24, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें