संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/पूंछ। एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम पुंछ में जारी बॉर्डर बैटल हॉकी कप के में वीरवार को बालिका वर्ग में केके हॉकी क्लब और बालक वर्ग में पुंछ इलेवन ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग के पहले मैच में केके हॉकी क्लब जम्मू ने पुंछ इलेवन को 6-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में स्टेडियम इलेवन जम्मू ने श्रीनगर इलेवन को 8-0 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में पुंछ इलेवन ने सुजानपुर हॉकी क्लब को 4-2 से हराया, जबकि एक अन्य मैच में एचएफबी एनसीआर सोनीपत हॉकी क्लब ने बंदुरख हॉकी क्लब को 5-0 के अंतर से हराया।
इससे पहले ब्रिगेडियर मुदित महाजन ने डीडीसी चेयरपर्सन ताइजीम अख्तर के साथ उद्घाटन समारोह में बालिका वर्ग के मैचों का उद्घाटन किया। इस मेगा इवेंट में बालक वर्ग में 8 टीमें और बालिका वर्ग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैचों का संचालन नरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील रैना, हरमीक सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, नवजोत सिंह, रुचिका शर्मा, रितिका शर्मा और मोहम्मद शौकत सहित तकनीकी विशेषज्ञों के एक पैनल ने किया।