जम्मू। एबीवीपी ने शुक्रवार को एलजी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय से फव्वारे से मेन गेट तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जेकेपीएसआई के चेयरमेन की नियुक्ति की मांग की। अक्शी बिलोरिया ने कहा कि जम्मू के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
चाहत आनंद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जो नीतियां बनाई जा रही हैं वह भी युवा विरोधी हैं। उन्होंने जेकेपीएसआई के स्वयं के लिए नियुक्तियां नहीं हो रही हैं तो वह हम युवाओं के लिए कहां से करेगा। इसलिए हम एलजी सरकार से कहना चाहते हैं कि जल्द से जल्द जेकेपीएसआई के चेयरमैन की नियुक्ति की जाए, नहीं तो हमारा प्रदर्शन उग्र होगा। संवाद