फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kistwar Encounter: AK-47, M4 राइफल, गोलियां और दवाइयां बरामद…आतंकियों की तैयारी देख चौंकी सुरक्षा एजेंसियां

Sun, 13 Apr 2025 12:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए, जिनके पास से M4 और AK-47 राइफलें सहित भारी मात्रा में हथियार सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
आतंकवादियों से हथियार बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों से बहुत सारे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

विज्ञापन




सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर एक एम4 राइफल, दो एके-47 राइफलें, ग्यारह मैगजीन, एम4 की 65 और एके-47 की 56 गोली बरामद की हैं। साथ ही, मौके से टोपी, दवाइयां, प्राथमिक उपचार किट और मोजे मिले हैं, जिससे लगता है कि आतंकी लंबे समय तक छिपकर कार्य करने की योजना बना रहे थे। 



सुरक्षाबलों की सटीक कार्रवाई ने इस आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। प्राप्त हथियारों से अनुमान लगाया जाता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में खोज अभियान को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें