फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ की गुफा में छिपे आतंकी, सेना का ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

Mon, 11 Aug 2025 10:48 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

किश्तवाड़ के डूल इलाके में सुरक्षाबलों और दो स्थानीय आतंकियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। सेना ने गुफा में छिपे आतंकियों को घेर लिया है, जिसमें एक आतंकी रियाज के घायल होने की आशंका है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के डूल इलाके में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। इलाके में एक गुफा में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। लगातार गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


यह संयुक्त ऑपरेशन भारतीय सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स, 2 पैरा स्पेशल फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के अनुसार, दो स्थानीय आतंकवादी घिरे हुए हैं, जो पिछले आठ वर्षों से इस इलाके में सक्रिय थे।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में एक आतंकी जिसकी पहचान रियाज के रूप में की जा रही है उसकी घायल होने की आशंका है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यही दोनों आतंकी इससे पहले 20 जुलाई को चेर्जी के हडल गल जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान भाग निकले थे। इस बार सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर कर किसी भी भागने की संभावना को खत्म कर दिया है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों का अभियान पूरी सतर्कता और रणनीति के साथ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें