संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गत दिनों ऑटो सवार एक महिला की सोने की बालियां छीनने के आरोप में आरएस पुरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान ऑटो चालक मुकेश कुमार उर्फ शमी निवासी पृथिपुर बिश्नाह और साहिल सढोत्रा निवासी मरालिया, मीरां साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गत दिनों देर रात को आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर गांव बग्गाजना के पास कमलेश कुमारी पत्नी पूर्ण चंद निवासी गांव सीर से ऑटो में बैठी। ऑटो चालक व उसके साथ बैठे एक युवक ने महिला को अकेले देख सोने की बालियां छीन लीं। घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद आरएस पुरा पुलिस थाने में शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।