खो खो प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली टीम अधिकारियों साथ।
रियासी। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पनासा में पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाई गई खो-खो प्रतियोगिता में स्कूल के लड़कों की टीम ने जीत हासिल की।
विजेता टीम को 2100 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। प्रतियोगिता में स्कूल की लड़कियों की टीम फाइनल मैच में उपविजेता रही। उपविजेता लड़कियों की टीम को 1100 रुपये इनाम में मिले। प्रतियोगिता में अरनास इलाके के कई स्कूलों ने हिस्सा लिया।
एसपी ऑपरेशन अरनास मशकूर अहमद समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, एसडीपीओ अरनास उपदेश सिंह भी खो-खो मैच देखने पहुंचे। एसपी ऑपरेशन ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। संवाद