फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग जल्द शीतकालीन खेलों के लिए उत्कृष्टता का केंद्र होगा: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मनोज सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर का खेल बजट अन्य राज्यों से अधिकअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। गुलमर्ग में शुक्रवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आगाज करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गुलमर्ग शीतकालीन खेलों के लिए उत्कृष्टता का केंद्र बनने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर का खेल बजट अन्य राज्यों से अधिक है। प्रदेश के युवाओं के कौशल को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एलजी ने कहा, यह केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण लम्हा है। मैं युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय, हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल व इस आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। गुलमर्ग में बर्फ से ढकी ढलानों पर खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाया जाएगा और 11 स्पर्धाओं में एथलीटों के कौशल, साहस व चरित्र की प्रतियोगिताओं का गवाह बनेगा। एलजी ने कहा, हम गुलमर्ग में स्पोर्ट्स टूर्नामेंट को वास्तव में शानदार इवेंट में बदल सकते हैं।
एलजी ने कहा, दूसरा खेलो इंडिया इवेंट एक बड़ी सफलता थी और आज तीसरे राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन पर पूरा देश एकजुट है। अगले पांच दिन खेल भावना, समानता, दोस्ती और प्रतिस्पर्धाओं के सम्मान को बनाए रखने व सबसे बड़ी जीत के लिए प्रयास करने का एक शानदार अवसर मिल रहा है। एलजी ने कहा, खेल एक ऐसा माध्यम है जो सब कुछ बदल सकता है और यह केवल एथलीटों के व्यवहार को ही नहीं बदलेगा, बल्कि दुनिया के पूरे परिदृश्य को बदल सकता है। ठीक तीन महीने बाद हम जम्मू-कश्मीर में जी-20 बैठक आयोजित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा, जम्मू-कश्मीर पूरे देश में खेल के बुनियादी ढांचे में सबसे ऊपर है, क्योंकि हमारे पास हर गांव में स्टेडियम और खेल के मैदान हैं। देश पिछले 60 वर्षों से खेलों की सॉफ्ट पावर से वंचित था, लेकिन सौभाग्य से पीएम मोदी के प्रयासों ने मार्ग प्रशस्त किया और अब हम मेगा स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित करने के चरण में हैं। पिछले 8-9 वर्षों में देश ने कई खेल नायक तैयार किए हैं और यह सब पीएम मोदी के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।
एलजी ने कहा, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हर जिले और हर गांव को कवर किया है। प्रदेश के खेल क्षेत्र के लिए बजट देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। महाराष्ट्र शिक्षा और युवा खेलों के लिए सबसे अधिक बजट के लिए जाना जाता है और अगर हम दोनों को मिला दें तो हम उस उच्चतम बजट वाले राज्य से सिर्फ 48 करोड़ रुपये से ही दूर हैं। उन्होंने कहा, एथलीट देश भर के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं, हम खेल के मैदान और देश का सम्मान करने के लिए युवाओं की तलाश कर रहे हैं।
-
पत्थरबाजी के लिए बदनाम घाटी अब खेलों से हो रही आबाद : अनुराग
- केेंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, सरकार ने मात्र तीन साल में बदल दी कश्मीर की तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। कश्मीर घाटी, जो पहले पत्थरबाजी की घटनाओं से बदनाम थी, अब खेलों से जानी जाती है। घाटी के जो युवा हाथों में पत्थर उठाते थे, वे अब खेल गतिविधियों से जुड़कर राष्ट्र के लिए गौरव बन रहे हैं। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन समारोह में कही।

जम्मू-कश्मीर सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल तीन साल में कश्मीर की तस्वीर बदल दी है, जो पिछले 75 वर्षों में नहीं बदल सकी। यह वास्तव में हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर तीसरी बार खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी कर रहा है।
अनुराग ने कहा, उनके पास जल्द ही कई स्टार एथलीट होंगे, क्योंकि युवा खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, चाहे वह फुटबॉल, वुशु, क्रिकेट, स्कीइंग या अन्य खेल गतिविधियां हों। जम्मू-कश्मीर के हर जिले में अब एक इनडोर स्टेडियम और हर गांव में एक खेल का मैदान है, जो साबित करता है कि कैसे स्थिति ने यू-टर्न लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के बावजूद खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पता चलता है कि फिट इंडिया अभियान को प्रशासन ने गांव-गांव तक पहुंचाया है। लोगों का उत्साह बताता है की सभी विंटर गेम्स के लिए कितने उत्सुक हैं। दो साल के बाद फिर से गुलमर्ग में इसका आगाज हुआ है। देश भर से आए खिलाड़ी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन को तैयार हैं। खुशी है कि कश्मीर में टूरिज्म लगातार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार यहां पर और सुविधाएं बढ़ाएगी, जिससे टूरिज्म के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें