फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स: गुलमर्ग में बर्फीले तूफान ने रोकी स्कीयर की रफ्तार, खेल गतिविधियां आंशिक रूप से स्थगित

Sat, 11 Feb 2023 10:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गुलमर्ग में हो रही खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे दिन शनिवार को बर्फीले तूफान ने खेल गतिविधियों में अड़चन पैदा कर दी। इस पर आयोजकों ने एहतियात के तौर पर कई खेल गतिविधियों को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
Snow Storm in Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में हो रही खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे दिन शनिवार को बर्फीले तूफान ने खेल गतिविधियों में अड़चन पैदा कर दी। इस पर आयोजकों ने एहतियात के तौर पर कई खेल गतिविधियों को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि बर्फीले तूफान का ऊपरी इलाके कोंगडोरी में ज्यादा प्रभाव दिखा। 

विज्ञापन


इसके चलते आयोजकों ने कोंगडोरी में स्कीइंग के साथ कुछ खेल गतिविधियों को बंद कर दिया है, जबकि निचले गुलमर्ग क्षेत्र में कुछ खेलें करवाई गईं हैं। गुलमर्ग में खेलो इंडिया गेम्स के तीसरा संस्करण का 10 फरवरी को आगाज हुआ है। ये खेलें 14 फरवरी तक जारी रहेंगी।

सोनमर्ग में भी हिमस्खलन, नुकसान नहीं

सोनमर्ग में भी हिमस्खलन हुआ है। हालांकि किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि सोनमर्ग के हंग इलाके में सुबह हिमस्खलन हुआ। भारी मात्रा में बर्फ श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर जमा होने से बीकन और जिला प्रशासन ने रास्ता साफ करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गांव वाले शोर मचाते हुए एक दूसरे को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें