फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग व पुलिस सिर्फ चालान काटती है

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा ने कहा कि खनन विभाग और पुलिस उन लोगों को भी रेत नहीं उठाने दे रहे है, जिनका घर बिल्कुल बसंतर से सटा है। जबकि जेसीबी व डंपर बदस्तूर खनन कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए कोई कार्रवाई न तो पुलिस करती है और न ही खनन विभाग।
विज्ञापन

वह सोमवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई की भी जाती है तो मात्र खानापूर्ति होती। कार्रवाई के नाम पर ट्रैक्टर ट्राली के सिर्फ चालान ही काटे जाते हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों व ट्रैक्टर ट्राली मालिकों में रोष है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए। प्रेसवार्ता में नायब सरपंच, थोडू राम, सरपंच चिमन लाल, नरेश कुमार, पंच मोहम्मद शरीफ, पूर्व पंच गोपाल दास, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार व सोहन लाल शर्मा भी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें