मीरां साहिब। खनन पर प्रतिबंध लगा होने पर गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों को रेत, बजरी, पत्थर आदि अधिक कीमतों पर खरीदना पड़ रहा है। इसको लेकर जम्मू-कशमीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रतिबंध हटाए जाने की मांग की।
कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि खनन पर प्रतिबंध होने पर हर कस्बे व गांव में रेत, बजरी, पत्थर बेचा जा रहा है। आखिर तवी, बिलोल आदि से ही खनन कर इसे बेचने का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले रेत की ट्राली आठ सौ रुपये तक आती थी। अब तीन हजार रुपये में बिक रही है। खनन पर प्रतिबंध होने पर इसकी कालाबाजारी की जा रही। इसके चलते गरीब वर्ग के लोगों को एक कमरा बनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को चाहिए कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए खनन पर लगाया प्रतिबंध हटाया जाए ताकि गरीब वर्ग के लोगों को राहत मिल सके।