जरूरतमंद लोगों को खाना मोहिया करवाया संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा कस्बे में स्थित रामेश्वर धाम में स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की देखरेख में पिछले कई दिनों से लगाए लंगर में बाहरी राज्यों के मजदूरों और क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में खाना वितरित किया जा रहा है l शनिवार को भी लगाए लंगर में रेमेश्वर धाम परिसर में पहुंचे लोगों को दोपहर का खाना मुहैया करवाया गया l स्वामी प्रकाशानंद जी ने कहा कि किसी को अन खिलाना भी पुण्य है और इस समय जब देश में दुनिया में कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी फैली हुई है तो समाज के सभी वर्ग के लोगों को चाहिए कि वह अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगे हैं l इस दौरान दविंदर पा जी साहित रमेश्वरधाम के कई सेवादार भी मौजूद थे l