फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाग-ए बाहु में खजूरिया बिरादरी की मेल...भक्तों ने बाबा अंबो को लगाया भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। खजूरिया बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल रविवार को बाबा अंबो देवस्थान बाग-ए-बाहु में मनाई गई। प्रदेश व अन्य राज्यों से आए भक्तों ने नए साल के अनाज का बाबा अंबो जी को भोग लगाया। लंगर, छबील और मेडिकल शिविर लगाए गए। सुबह आठ बजे हवन में आहुतियां डाली गईं। बिरादरी के अध्यक्ष अजीत खजूरिया ने कहा कि दूर-दूर से भक्त आकर कुलदेवता के दरबार में नए साल का अनाज चढ़ाते हैं। उसके बाद ही घरों में नया अनाज खाते हैं। जो घरों में कुलदेवता को भोग नहीं लगाते हैं। वे भोग के रूप में चढ़ाए अनाज को लंगर में वितरित करते हैं। वार्षिक मेल में चावल का भोग चढ़ाया जाता है। बिरादरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन खजूरिया ने कहा कि अर्धवार्षिक मेल के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन को खारका दिवस भी कहा जाता है।

कुलदेवता को भोग चढ़ाने से अनाज कमी नहीं आती
उधमपुर के राजेश खजूरिया ने कहा कि आठ साल से यहां आ रहे हैं। दरबार में गेहूं चढ़ाया है। पूर्वजों से सुना है कि नए नए अनाज का भोग लगाने से फसल की कमी नहीं आती। कुलदेवता खुश रहते हैं। जम्मू के भूषण खजूरिया ने कहा कि कुलदेवता के नाम पर हरा साल गेहूं का चढ़ावा करते हैं। बाबा अंबो की कृपा से किसी चीज का अभाव नहीं। सांबा से मिनाक्षी ने कहा कि वह पहली बार मेले में आई हैं। इस तरह की परंपरा आगे बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास पर खर्च करते हैं दान का पैसा
अध्यक्ष ने कहा बीते साल इमारत की तीसरी मंजिल बनाई गई। बिरादरी से दान में मिला पैसा सभा के विकास पर लगाया जाता है। आने वाले समय में मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह समेत आदि कार्यक्रम करने का विचार है। फिलहाल गरीब बेटियों की शादी समारोह में मदद की जाती है। जिसे घर में व्यवस्था नहीं उसे हॉल दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें