फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन से दूर रहने के लिए खुद को रखें व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण लोग डिप्रेशन का शिकार न हो इसके लिए बेहद जरूरी है कि लोग खुद को विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रखें। साइकेट्रिक अस्पताल के डॉ. जगदीश थापा का कहना है कि खुद को डिप्रेशन से दूर रखें और कोरोना जैसी गंभीर महामारी से खुद को बचा कर रखें। इस दौरान ज्यादातर लोगों का कहना है कि घर पर बैठकर करना क्या है। यह बेहद जरूरी है कि कुछ न कुछ करके खुद को व्यस्त करें। ऐसे में घर पर किताबें पड़े, गार्डनिंग करें, गाने सुने, कोई इंस्ट्रूमेंट बजाएं, मैडिटेशन करें, योगा करें, खाना बनाना सीखें आदि करते रहे। इससे न तो कोरोना जैसी महामारी की वजह से दिमाग में उल्टे सीधे ख्याल आएंगे और न ही डिप्रेशन की तरफ कोई भी इंसान जाएगा। बच्चों के साथ व्यतीत करें समय इस समय बेहद जरूरी है कि घर पर रहकर सभी अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें ताकि उन्हें किसी भी तरह से मानसिक दवाब न पड़े। उन्हें डिप्रेशन से दूर रखा जा सके। अकसर देखा जाता है कि अकेले रहने से लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति से खुद को दूर रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। कुछ न कुछ काम करके खुद को व्यस्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें