संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीनियर सीटिजन सपोर्ट्स क्लब चोआदी ने नामी डोगरी संस्था जम्मू के सहयोग से सोमवार को वृद्धजन दिवस मनाया। इस दौरान डोगरी को बढ़ावा देने के लिए कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
क्लब के चेयरमैन जीएमसी जम्मू के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. कस्तूरी लाल ने डोगरी भाषा को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि डोगरी यूटी की आधिकारिक भाषा है। इसे जल्द पहली से पांचवीं कक्षा तक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष पूर्व ड्रग कंट्रोलर जेएंडके अशोक गुप्ता ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। नामी डोगरी संस्था के सदस्यों ने कवि गोष्ठी में भाग लिया। इस मौके पर कैप्टन ललित शर्मा, डॉ. सुशील भोला, मदन मगोत्रा, डोगरा हरीश कैला और अन्य उपस्थित थे।