फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराधों के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 03 Oct 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसके हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ में जागरूकता शिविर लगाया
विज्ञापन

दोमाना। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर एसएसके हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर मुख्य अतिथि और एसएचओ दोमाना कुणाल सिंह जमवाल विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक लाल चंद गंडोत्रा, प्रिंसिपल करुणेश्वर गंडोत्रा सहित स्टाफ सदस्यों ने गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर ने गांधीजी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। एसएचओ कुणाल सिंह ने लोगों से किसी भी तरह के अपराध देखने पर रिपोर्ट करने को कहा। एमडी लाल चंद गंडोत्रा ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को इस तरह प्रेरित करें कि वे कभी भी अपराध का रास्ता न चुनें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण देने में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य करुणेश्वर गंडोत्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें