रियासी। कोरोना संक्रमण के एक साथ 15 मामले सामने आने के बाद कट्टल ग्रामोड़ को जिला प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके साथ ही डीसी चरणदीप सिंह ने कट्टल को माइक्रो कटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही तहसीलदार रियासी, सीएमओ और एसएसपी को माइक्रो जोन मेें एसओपी के निर्देशों का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई करने को कहा है।
स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी के अंतर्गत आने वाले कट्टल क्षेत्र में यह सभी लोग टेस्ट के बाद संक्रमित मिले हैं। डीसी ने जहां पर रहने वाले सभी लोगों के टेस्ट किए जाना सुनिश्चित किया है। साथ ही इन के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश कर उनके टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। जोन में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए अधिकारियों को ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, शनिवार को जिले में छह ट्रैवलर्स सहित कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। ब्लॉक रियासी में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं, पौनी, कटड़ा और माहौर से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मौजूदा समय में जिले में अब 63 मामले शेष हैं।