फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ पेपर लीक मामलाः प्रधानाध्यापक और संबंधित स्टाफ पर गिरी गाज

Wed, 20 Nov 2019 04:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पेपर लीक होने के चलते 14 नवंबर को जिले के डायट बसोहली की ओर से स्थगित की गई पांचवीं, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षा अब 22 नवंबर को निर्धारित की गई है। शुक्रवार को पांचवीं कक्षा का ईवीएस और छठी-सातवीं का साइंस का पेपर होगा।

विज्ञापन


उधर, कालीबड़ी मिडल स्कूल में तय शेड्यूल से पहले ही परीक्षा लिए जाने से लीक हुए पेपर मामले में गाज स्कूल के प्रधानाध्यापक और परीक्षा से संबंधित स्टाफ पर गिरी है। दोबारा प्रिंट करवाए गए परीक्षा पत्र का पूरा खर्चा डायट बसोहली ने हैडमास्टर और संबंधित परीक्षा स्टाफ से वसूलने के निर्देश दे दिए हैं।

डायट बसोहली के प्रधानाचार्य एससी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 नवंबर को तीनों कक्षाओं की परीक्षा के बाद टर्म एक की परीक्षाओं का दौर भी पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसले के चलते स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

बता दें कि यह परीक्षा पहले नौ नवंबर को निर्धारित थी, लेकिन अयोध्या मामले में फैसले के चलते स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले कि डायट बसोहली परीक्षा की तिथि निर्धारित करता, कालीबड़ी मिडल स्कूल में यह परीक्षाएं ले ली गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद डायट बसोहली की ओर से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

मिडल स्कूल कालीबड़ी से पेपर लीक होने के बाद डायट बसोहली के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। मामले की जांच शुरू करने के साथ ही शिक्षा निदेशक को अवगत करवा दिया गया है। दरअसल, यह परीक्षाएं नौ नवंबर को निर्धारित थीं, लेकिन अयोध्या मामले में फैसले के बाद लागू किए गए प्रतिबंधों को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें