फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की आपूर्ति से आक्रोशित हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। अठून पंचायत के कई मोहड़ों में लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति मिल रही है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। स्थानीय पंच रेखा रानी ने बताया कि कटोरा मोहड़े में स्थित पानी के टैंक से उन्हें आपूर्ति मिलती है। टैंक में पानी एक कुदरती पानी के स्रोत से आता। लापरवाही के चलते पानी के स्रोत के पास काफी गंदगी है। यहां जंगली अथवा पालतू मवेशी पानी पीते है। इसके अलावा पानी की टंकी के ऊपरी छत भी टूटी हुई है। इससे कई प्रकार की गंदगी इस टैंक में में जमा हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय खुशीराम ने बताया कि अंबु घाट से लगते पांच अन्य मोहड़ों को भी पानी की आपूर्ति इसी टैंक से होती है। इसमें दो प्राइमरी स्कूल तथा एक आंगनबाड़ी केंद्र है। ऐसे में लोगों को मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय बशीर अहमद ने बताया कि इस स्थिति के बारे में पीएचई विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम सिंह ने बताया कि इस योजना को 35 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था और उसी समय इस टैंक को भी बनाया था। विभागीय अनदेखी के चलते न तो इस टैंक की मरम्मत हो पाई और न ही साफ-सफाई के बारे में भी कोई सुध ली गई। इसके चलते हर समय बीमारियों के पांव पसारने की आशंका बनी रहती है। इस बारे में पीएचई विभाग के जेई संजीव शर्मा ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र के लिए एक नई योजना बनाई है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें