फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में पढ़ रही युवती ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बदनोता गांव में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सूत्रों ने बताया कि युवती शनिवार शाम को अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर युवती को फंदे से झूलता हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी मल्हार पुलिस थाने में दी। थाना प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात दो बजे उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। रविवार को उपजिला बिलावर में डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवती राजकीय डिग्री कालेज बिलावर में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें