फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेका विधायक का विवादित बयान, कहा- जिस कश्मीरी ने पाक से ट्रेनिंग नहीं ली वो आतंकी नहीं

Wed, 08 Aug 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शमीमा फिरदौस
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस (नेका) की सीनियर महिला नेता और श्रीनगर के हब्बाकदल से विधायक शमीमा फिरदौस ने दिया एक विवादित बयान। कहा कि अगर कश्मीरी युवा पाकिस्तान से  प्रशिक्षित नहीं हैं तो उन्हें कैसे आतंकी कह सकते हैं। वहीं पीडीपी को 35ए को लेकर बने हालातों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गान्दरबल जिले में नेका की महिला कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शमीमा फिरदौस ने एक सवाल के जवाब में एक विवादित बयान देते हुए कहा, “पाकिस्तान से वो ट्रेनड नहीं है, तो कैसे कह सकते हैं कि वो मिलिटेंट हैं। उनको मारने के लिए उनकी नसल्कुशी करने के लिए यह कुछ भी कह सकते हैं। वो पत्थर चलाते हैं, फिर वहां पर जॉइन करते हैं। फिर उनको कहते हैं वो मिलिटेंट हैं, वो कौन से मिलिटेंट हुए?”

वहीं 35ए पे टिप्पणी करते हुए कहा उन्होंने कहा कि जब पीडीपी-भाजपा गठबंधन था तो आरएसएस के समर्थन वाले एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में इसको हटाने के लिए याचिका दायर की लेकिन पीडीपी ने इसके बचाव में कोई भी वकील नहीं खड़ा किया क्यूंकि वे भाजपा के साथ हकूमत में थे।
विज्ञापन


शमीमा ने महबूबा मुफ्ती की अगुवाही वाली पीडीपी को मौजूदा हालातों का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 35ए के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो पहले उन्हें हमारी लाशों के ऊपर से गुजरना पड़ेगा और लोगों से अपील की कि उन्हें बिना किसी राजनीती, धर्म, आदि के एक जुट होके सड़कों पे उतरना होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें