फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने मांगी 'सेटेलाइट टाउनशिप'

Sun, 12 Apr 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में वापसी का विरोध कर रहे अलगाववादी नेताओं के खिलाफ जगती में कश्मीरी पंडितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कश्मीरी पंडितों का कहना था कि अलगाववादियों की सच्चाई सबके सामने आने लगी है। अब समय आ गया है कि सरकार इन पर तुरंत कार्रवाई करे। अगर अलगाववादियों ने विरोध बंद नहीं किया तो कश्मीरी पंडित सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


जगती टेनामेंट कमेटी के प्रधान शादी लाल पंडिता के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 11 बजे कश्मीरी पंडितों ने अलगाववादियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पंडिता ने बताया कि सेटेलाइट टाउनशिप बनने पर हजारों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में वापस जाने का मौका मिलेगा। यह कश्मीरी पंडितों के लिए एक उम्मीद है, लेकिन एक बार फिर से अलगाववादियों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।

इन्हीं अलगाववादियों ने 25 वर्ष पहले कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देकर कश्मीरी पंडितों को घरों से बाहर निकाला था। आज जब केंद्र सरकार ने कश्मीर में वापसी के लिए योजना तैयार करना शुरू की तो फिर से विरोध करने लगे हैं। इनकी सच्चाई सबके सामने आ चुकी है और अब सरकार को चाहिए कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की जमीन की वापसी के लिए भी कोई योजना तैयार करनी होगी, क्योंकि इन अलगाववादी नेताओं ने कश्मीरी पंडितों की जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। अभी तो सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके विरोध प्रकट कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में राजमार्ग को बंद करके भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें