फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 34 सालों से निर्वासन का जीवन जी रहे कश्मीरी पंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
34 सालों से निर्वासन का जीवन जी रहे कश्मीरी पंडित
विज्ञापन

- पंडितों के लिए बने सेटेलाइट टाउनशिप, दी जाए सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जगती टेनामेंट कमेटी सान कश्मीर फ्रंट जेएंडके की बैठक जगती टाउनशिप नगरोटा जम्मू में अध्यक्ष शादी लाल पंडिता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित पिछले 34 वर्षों से निर्वासन में रहने को मजबूर हैं। आखिर कश्मीरी पंडितों का यह वनवास कब तक चलेगा। कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग में तीन सेटेलाइट टाउनशिप में फिर से बसाया जाए। बारामूला और श्रीनगर के बीच एक टाउनशिप बनाई जानी चाहिए। पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिलों से आने वाले कश्मीरी पंडितों के लिए श्रीनगर और अनंतनाग के बीच तीसरी टाउनशिप बनाई जाएगी। राहत धारकों की राहत राशि 13,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाए। कश्मीरी पंडित बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए 20,000 नौकरियों का नया पैकेज दिया जाए। बेरोजगार युवाओं को पुलिस बल में भर्ती किया जाए। अधिक उम्र वाले युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक ब्याज दिया जाए। कश्मीरी पंडितों को 34 साल की चल-अचल संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें