फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों की टाउनशिप में धांधली!

Sat, 11 Apr 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जगती में कश्मीरी पंडितों के लिए बनाई टाउनशिप में बड़े स्तर पर धांधली की गई है। कई बार मांग करने के बाद भी इसकी जांच करवाई नहीं गई है। अगर सरकार ने 15 मई तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो मजबूरन कश्मीरी पंडितों सड़कों पर उतरना पड़ेगा। यह बातें आल कश्मीरी माइग्रेंट रिलीफ होल्डर्स आर्गनाइजर सुनील पंडिता ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


सुनील पंडिता ने कहा कि लंबे समय से कश्मीरी पंडित राहत राशि प्रति व्यक्ति 150 रुपये के हिसाब से देने की मांग सरकार से कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। मांग को हर बार अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के लिए बनाई गई टाउन में बड़े स्तर पर धांधली की गई है।

क्वार्टरों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। इसी कारण बारिश के दौरान क्वार्टरों के अंदर पानी पहुंच जाता है। रिलीफ डिपार्टमेंट के खिलाफ जांच करवाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसको गंभीरता से लेकर कोई कदम ही नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


इसको लेकर 2013 में कश्मीरी पंडितों ने रिलीफ डिपार्टमेंट के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार 15 मई तक सभी समस्या को दूर करे, नहीं तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें