फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली बिल देने के आदेश पर भड़के कश्मीरी पंडित, कहा-वापस हो आदेश

विज्ञापन
जगती में कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जम्मू। विस्थापित कैंप में रहने वाले कश्मीरी पंडित को अब बिजली बिल देना होगा। जगती टाॅउनशिप में सरकार के इस फैसले के खिलाफ कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वीरवार को जगती टेनमेंट सोसायटी और सोन कश्मीरी फ्रंट के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया। फ्रंट के अध्यक्षा शादी लाल पंडिता ने कहा कि सरकार फरमान जारी कर विस्थापित कैंप में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को बिजली बिल का भुगतान करने को कहा है। कश्मीरी पंडित 33 साल से विस्थापित हैं। अपने घर से दूर आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में वह कहां से बिजली बिल देंगे। सरकार ने हमसे वादा किया था कि जल्द घाटी में वापसी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों को राहत राशि के नाम 13 हजार रुपये दे रही है, जिससे घर और बच्चों की पढ़ाई का खर्च पूरा करना ही मुश्किल है। अब बिजली बिल देने से ओर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। हम सरकार से मासिक राहत राशि को 25 हजार रुपये तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पर सरकार हम पर बिजली बिल जैसे आर्थिक बोझ डाल रही है। लोगों ने सरकार से इस तरह के आदेश वापस लेने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें