फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शनिदेव जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या और वटसावित्री व्रत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शुक्रवार यानी आज शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। इसी दिन शनिदेव जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या और वटसावित्री व्रत जैसे बड़े धार्मिक पर्व है। ऐसे में मंदिराें में बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को ये अमावस्या मनाई जाती है। अमावस्या पर पवित्र नदियों पर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर के आसपास जरूरतमंद लोगों को दान भी करना चाहिए। अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए उपवास रखने से न केवल पितृगण बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, सूर्य, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी समेत भूत प्राणी भी तृप्त होकर प्रसन्न होते हैं। वहीं, शनिदेव जयंती भी मनाई जाएगी। शनिदेव न्याय प्रिय और दंडाधिकारी हैं, इसलिए उन्हें कलयुग का न्यायाधीश कहा जाता है। उनका कार्य प्रकृति में संतुलन बनाए रखना है। इस दिन शनि की पूजा से कुंडली के शनि दोष आदि अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। शुक्रवार को ही वटासावित्री व्रत भी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें