फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीरी पंडितों ने शारदा पीठ खुलवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीरी पंडितों ने करतारपुर कॉरिडोर की तर्ज पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित शारदा पीठ को फिर से खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इसे लेकर अखिल भारतीय कश्मीरी समाज (एआईकेएस) के अध्यक्ष रविंदर पंडिता के नेतृत्व में कश्मीरी पंडितों ने अल्पसंख्यक और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की है। एआईकेएस ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कश्मीरी हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की भी मांग की है। पंडिता ने कहा, कश्मीरी पंडितों को अभी अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिला है। मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक आयोग की आवश्यकता व कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर विचार करने का आश्वासन दिया। यह भी सुझाव दिया कि इन राजनीतिक मुद्दों को सुलझाने के लिए वे केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलें।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव सुनील कौल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कशकरी, अमित रैना, श्रवण पंडिता ने रिजिजू को 22 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह में भी आमंत्रित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें