कश्मीरी आतंकी बुरहान आखिरकार पाकिस्तान पहुंच ही गया। एक साल पहले उसे पाकिस्तान आने के लिए छह करोड़ रुपये का आफर मिला था, ताकि पाकिस्तान पहुंच कर वह आतंकी शिविरों में ट्रेनिंग ले और कश्मीरी युवाओं की आतंकी संगठनों में भर्ती करे।
एक साल से ज्यादा समय से बुरहान कश्मीर में सक्रिय था और स्थानीय युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दे रहा था। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो बुरहान 50 से ज्यादा युवाओं को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दे चुका है।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि करीब दो महीने पहले बुरहान कुपवाड़ा जिले की एलओसी से पीओके पहुंचा। बताया यह भी जा रहा है कि वह कुछ दिनों में लौटने वाला है।