हजारों पर्यटकों ने घाटी आने का प्लॉन किया रद्द
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी के मौजूदा हालातों की राज्य के पर्यटन पर जबरदस्त मार पड़ी है। न होटलों में बुकिंग हैं, न हाउस बोट और ट्रेवल एजेंटों के हाथ भी खाली हैं।
कई राज्यों में दौरा करने के बावजूद कश्मीर के हालात सभी प्रयासों पर भारी पड़ गए हैं। अप्रैल का महीना लगभग बीत चुका है। मई जून और जुलाई तीन महीने तक कश्मीर में पर्यटकों का आना-जाना होता है, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे नहीं है कि आने वाले महीनों में भी कोई आए।
जम्मू और कटड़ा में 650 टूर एंड ट्रेवल एजेंट हैं। इन्हीं लोगों के माध्यम से देशभर का पर्यटक कटड़ा और कश्मीर आता है। टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के प्रधान राजेश गुप्ता का कहना है कि उनके पास मौजूदा समय और आने वाले समय तो दूर 2017 में जीरो बुकिंग है।
यहां तक उनसे कोई बुकिंग के लिए पूछ तक नहीं रहा। वह लोग मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कलकत्ता सहित कई राज्यों के ट्रेवल एजेंटों के साथ मिलकर आए। इसके बावजूद इन लोगों की तरफ से एक रुपये की बुकिंग नहीं दी गई।