श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं के निदेशालय ने यूजी-पीजी एकीकृत कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा (केयूईटी) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 31 मई और 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 27 मई से 30 मई 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kashmiruniversity.net से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे। इसमें आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र पर उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवार 28 मई 2025 से क्रॉस-चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का विवरण
- 5-वर्षीय बीए-एलएलबी और मास्टर्स प्रोग्राम इन बॉटनी : 31 मई 2025, सुबह 10:00 से 11:10 बजे तक।
- 5-वर्षीय मास्टर्स प्रोग्राम इन डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : 31 मई 2025, दोपहर 12:00 से 1:10 बजे तक।
- 4-वर्षीय यूजी प्रोग्राम डिज़ाइन योर डिग्री मोड : 31 मई 2025, दोपहर 3:30 से 4:40 बजे तक।
- 5-वर्षीय मास्टर्स प्रोग्राम इन इलेक्ट्रॉनिक्स और बीएससी-एमएससी प्रोग्राम इन फिजिक्स एंड एनर्जी स्टडीज : 1 जून 2025, सुबह 10:00 से 11:10 बजे तक।
- 5-वर्षीय बीए-एमए प्रोग्राम इन अरबिक : 1 जून 2025, दोपहर 12:00 से 1:10 बजे तक।