फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत का नजारा: ट्यूलिप गार्डन में तीन दिनों में पहुंचे 35 हजार पर्यटक, तस्वीरें देखकर आप भी चहक उठेंगे 

Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने कश्मीरी पकवानों से रूबरू करवाने के लिए फूड फेस्टिवल करवाया शुरू। इसका उद्घाटन पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने किया।
विज्ञापन
Tulip Garden Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूलिप गार्डन में तीन दिनों में 35 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। पर्यटकों को कश्मीरी पकवानों से रूबरू करवाने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने किया।

प्राकृतिक सुंदरता के साथ पकवान भी मशहूर

इस दौरान पर्यटन विभाग कश्मीर के निदेशक डॉ. जीएन इत्तू के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। सरमद हफीज ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ पकवान भी मशहूर हैं। कश्मीरी वाजवान के अलावा शाकाहारी पकवान भी हैं।

शहर में कैफ़े और बेकरी का चलन भी शुरू

शहर में कैफ़े और बेकरी का चलन भी शुरू है। इसलिए इस फेस्टिवल में वह भी है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। पर्यटन विभाग ने क्राफ्ट सफारी, डाउनटाउन सफारी जैसी सेवाएं भी शुरू की हैं, ताकि पर्यटकों को एक अलग अनुभव कराया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें