फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा़हिद के जनाज़े में लहराए गए पाकिस्तान के झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमपुर में जिंदा जलाए गए ट्रक ड्राइवर जाहिद के जनाज़े में पाकिस्तान झंडे लहराये गये हैं। वहीं श्रीनगर समेत कई ईलाकों में हिंसक प्रर्दशन की भी खबर आ रही है।
विज्ञापन


क़ड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज जाहिद को दक्षिण कश्मीर स्थित पैतृक गांव बातेनगू में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान तक ले जाए जाते समय सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी और इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से मामूली भिड़ंत भी हुई।

इसके साथ ही पुलिस ने उधमपुर मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जाहिद की कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

श्रीनगर के इलाकों में प्रत‌िबंध

श्रीनगर के भी उन छह पुलिस थाना इलाकों में इसी प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जहां जाहिद की मौत के बाद कल विरोध प्रदर्शन हुए थे। ये प्रभावित इलाके एम आर गंज, नौहटटा, सफा कदाल, मैसुमा, रैनावाड़ी और खानयार हैं।

अधिकारी ने बताया कि कटटरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और जेकेडीएफपी नेता शब्बीर अहमद शाह समेत कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया है। घाटी के कई हिस्सों में कल हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद ऐहतियातन कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जाहिद के शव को राज्य सरकार के विमान से रविवार शाम दिल्ली से श्रीनगर लाया गया था।  शव को लेने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर सत्तारूढ़ पीडीपी प्रमुख एवं अनंतनाग की सांसद महबूबा मुफ्ती, राज्य के वित्तमंत्री हसीब ए द्राबू और कानून मंत्री बशरत बुखारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें