फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम में फंसा विमान: दिल्ली से श्रीनगर आने वाली इंडिगो की उड़ान को हवा में लगे झटके, मची अफरा-तफरी

Tue, 20 Feb 2024 03:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो का एक विमान सोमवार को खराब मौसम में फंस गया। इस दौरान विमान को दो तेज झटके लगे। झटके लगने से यात्रियों में अफरातफरी फैल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या (6ई6125) सोमवार को खराब मौसम में फंस गई। इस दौरान विमान को दो तेज झटके लगे। झटके लगने से यात्रियों में अफरातफरी फैल गई। हालांकि क्रू ने विमान पर परिस्थितियों पर काबू पाते श्रीनगर में विमान की सफल लैंडिंग कराई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। विमान में सवार कश्मीर सेवा संघ के प्रमुख बाबा फिरदौस ने अमर उजाला को बताया कि विमान शाम 5.25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ। बीच रास्ते में वह तूफान में फंस गया। विमान को दो तेज झटके लगे। इससे यात्री दहशत में आ गए। 

अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्री घबराने लगे। बाद में स्थितियां काबू में आने पर बच्चों व कई अन्य यात्रियों को पानी पिलाकर शांत किया गया। उन्होंने कहा कि, ऐसी लगा कि जिंदगी दूसरी बार मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें