शनिवार को कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने आने वाले वर्षों में रेलवे में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे को सुरक्षित और सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। 2020 तक घाटी को दिल्ली से सीधे रेलवे के माध्यम से जोड़े जाने पर जोर शोर से काम चल रहा है।
चिनाब पुल को इंजीनियरिंग का अजूबा बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य दौरे पर आए रेलवे राज्य मंत्री ने भी काम में तेजी लाने को कहा था। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रा को और सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे इस संभव तरीके से हादसों की आशंका को कम करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी से हादसे होते हैं, लेकिन ह्यमन एरर से होने वाले हादसों को किस तरह से शून्य किया जाए, इसे लेकर रेलवे गंभीर है।