फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए किश्तवाड़ मामले में पांच ओजीडब्ल्यू से कर रही पूछताछ, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Sun, 01 Dec 2019 02:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले में हुई विभिन्न आतंकी घटनाओं में शामिल ओजीडब्ल्यू को एनआईए की टीम किश्तवाड़ लाकर जांच कर रही है। अभी तक पांच लोगों को किश्तवाड़ लाकर पूछताछ की जा चुकी है। इन पकड़े गए ओजीडब्ल्यू को कई स्थानों पर लेकर जाकर सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने करीब डेढ़ सप्ताह से किश्तवाड़ में ही डेरा जमा रखा है। टीम अपने साथ पकड़े गए पांच ओजीडब्ल्यू को भी साथ लेकर आई है। इनसे लगातार पूछताछ करने के सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इनको अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। 2018 में आतंकियों ने भाजपा नेता अनिल परिहार, उनके भाई अजीत परिहार की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके अंगरक्षक की हत्या कर दी थी। इसके अलावा डीसी किश्तवाड़, पीडीपी नेता के अंगरक्षक से राइफल छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें