वित्तीय हालत ठीक नहीं, नए बजट में पूरी होंगी अधूरी योजनाएं
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, प्रदेश की वित्तीय हालत बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में प्रयास किए जाएंगे कि पिछले साल बजट में जो कार्य शुरू किए गए उन्हें जारी रखा जाए। चल रही परियोजनाओं को तेज किया जाए और कुछ नए प्रयोग किए जाएं। उन्होंने कहा, जो योजनाएं केंद्र या प्रदेश की ओर से चलाई जा रही हैं, उन्हें गति देने के प्रावधान किए जाएंगे। बजट में विकास को प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, बजट तैयार करने के लिए विभागों के साथ मंत्रणा हो रही है और इसे अभी मीडिया में सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।