फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मैराथन को नियमित करने की इच्छा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- उमर अब्दुल्ला ने कहा, प्रदेश को विश्व मैराथनों में जगह मिले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि जम्मू-कश्मीर में मैराथन को एक नियमित आयोजन के रूप में देखा जाए, ताकि प्रदेश विश्व मैराथनों में अपनी पहचान बना सके। उन्होंने श्रीनगर में हुई पूर्ण और हाफ मैराथन में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को बधाई दी। सीएम ने सुबह 6:30 बजे पोलो व्यू श्रीनगर से 2000 धावकों, जिनमें 59 विदेशी एथलीट शामिल थे, को दौड़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन




वहीं, अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस आयोजन की सराहना की। कहा कि प्रतिभागियों की संख्या अच्छी थी। उन्होंने कश्मीर के खूबसूरत परिवेश में 42 किलोमीटर दौड़ने के अवसर पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। इसे मैराथन उत्साही लोगों के लिए स्वर्ग करार दिया। पर्यटन विभाग ने घाटी में बेहतर स्थिति को प्रदर्शित करने और कश्मीर को एक पर्यटक-अनुकूल गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। पर्यटन निदेशक राजा याकूब ने कहा कि हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों का स्वागत करते हैं। अगर कोई यहां 42 किलोमीटर दौड़ रहा है, तो यह अपने आप में एक बयान है कि कश्मीर अब शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा, हम अपनी विरासत, विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प और व्यंजनों को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें