फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Film Shooting: श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर अजय देवगन ने किया एक्शन, झलक पाने को उमड़े दर्शक

Tue, 21 May 2024 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

लाल चौक पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शूटिंग करते नजर आए। स्थानीय लोग हो या पर्यटक हर कोई अजय देवगन की झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
विज्ञापन
श्रीनगर फिल्म शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर स्थित घंटा घर के पास आगामी फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग हुई। लाल चौक पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शूटिंग करते नजर आए। स्थानीय लोग हो या पर्यटक हर कोई अजय देवगन की झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

विज्ञापन


बदलता जम्मू-कश्मीर फिल्म जगत को फिर से घाटी की तरफ खींच रहा है। अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देश रोहित शेट्टी और उनकी टीम फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए घाटी में पहुंचे।

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जम्मू कश्मीर के लोगों और प्रशासन को लेकर खास संदेश पोस्ट किया। अभिनेता ने समर्थन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह कश्मीर की धरती खूबसूरत है, वैसे ही यहां के लोग भी खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा, 'यहां के लोग अविश्वसनीय रूप से मददगार है। प्रशासन भी बहुत सहयोगी है।'
विज्ञापन


एक्शन निर्देशक सुनील रोड्रिग्स ने कहा कि फिल्म सिंघम की शूटिंग के लिए कश्मीर में आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे यहां कई बार शूटिंग का आनंद मिला है और प्रत्येक अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय रहा है।' 'स्थानीय प्रशासन और नागरिकन हमेशा अविश्वसनीय रूप से सहायक और मददगार रहे हैं, जिससे हमारा फिल्मांकन अनुभव सहज और सुखद बन गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें