फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: दो भगौड़े एसपीओ समेत चार आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद

Fri, 07 Jun 2019 09:46 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पुलवामा के लासिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार दोपहर से मुठभेड़ जारी थी जिसमें शुक्रवार सुबह दो भगोड़े एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सहित चार आतंकी मारे गए। इनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर पुलवामा के पंजरण लासिपोरा इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया । इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ के शुरू होते ही दो एसपीओ रायफल लेकर पुलिस लाइन से गायब हो गए जो बाद में आतंकियों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगे, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गुरुवार शाम को ही मार गिराया। 
विज्ञापन




वहीं एक आतंकी संग दो भगौड़े एसपीओ को शुक्रवार सुबह घेराबंदी के दौरान मार गिराया गया। आतंकियों की पहचान पुलवामा में पंजरण इलाके के रहने वाले अशिक अहमद, पुलवामा में अरिहाल इलाके के इमरान अहमद व भगौड़े एसपीओं में पुलावामा के तुजान इलाके रहने वाले शब्बीर अहमद व शोपियां के रहने वाले सलमान खान के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। सेना की राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें