फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर और राजोरी पुंछ में 1990 की तरह हालात खराब करने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय मीनिया जम्मू। जम्मू कश्मीर से 370 हटने। परिसिमन की बात चलने और डोमिसाइल जारी होने पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बिलख रहा है। वहां की सेना को यह बात पच नहीं पा रही। इसके चलते पाकिस्तानी ने आतंकी संगठनों के साथ मिलकर एलओसी के साथ लगने वाले जिलों में माहौल खराब करने की साजिश रची है। इस साजिश को खुद पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा ने रचा है। कश्मीर और जम्मू संभाग के राजोरी पुंछ जिलों में 1990 की तरह ही माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। तब कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को निकाला गया था। इसके लिए आतंकियों को बड़े स्तर पर घुसपैठ कराने की प्लानिंग है। पाकिस्तान की एलओसी पर स्थापित तमाम अग्रिम चौकियों पर आतंकियों को रखा गया है। यहां तक कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को अमेरिका में बने हथियार तक दिए हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी पुख्ता सूचना लगी है कि आतंकी विदेशी हथियारों के साथ एलओसी पर घुसपैठ के लिए पहुंच गए हैं। जिसकी पूरी मानिटरिंग पाक चीफ कर रहे हैं। एक महीने में पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद ने एलओसी का दस बार दौरा किया है। वह आतंकियों को पूरा गाइड कर रह हैं कि किस तरह से घुसपैठ करनी है और किस तरह से माहौल खराब करना है। आतंकियों को कहा गया है कि वह कश्मीर जाएं और वहां पर लोगों में दहशत फैला दें। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर यह प्रचार करें कि यदि कोई भी हिंदु कश्मीर बसने का साहस करेगा तो  उसका कश्मीरी पंडितों की तरह हश्र किया जाएगा। इस तरह के पोस्ट आतंकी संगठन पीओके में भी बांट रहे हैं और लोगों को इसे लेकर भड़का रहे हैं। पाकिस्तानी सेना किसी न किसी माध्यम से ऐसा करना चाहती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकियों को घुसपैठ करने के बाद ठिकाना स्थाापित करने के लिए कई तरह का सामान पाकिस्तानी सेना मुहैया करवा रही है। सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान एलओसी पर गोलाबारी ही इसलिए कर रहा है कि आतंकियों को घुसपैठ कराए और आतंकी माहौल खराब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें