रियासी। जिले के साईलांझन इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। उसकी पहचान गीता देवी (50) पत्नी जीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह मवेशियों के लिए घास लाने गई थी। इस दौरान पहाड़ी से गिर उसकी मौत हो गई।