फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए महिलाएं कर रहीं दिल खोलकर खरीदारी

विज्ञापन
मुख्य बाजार में एक फड़ी से सामान खरीदती महिला। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही नगर के बाजारों में भी खरीदारी करने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। वीरवार को नगर के मुख्य बाजार रामगली नई बस्ती में स्थित दुकानों पर महिलाएं करवाचौथ के लिए खरीदारी करते हुए नजर आईं। खासकर चूड़ियां बेचने वाली दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। वहीं, कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। भीड़ उमड़ने के कारण बाजारों में काफी चहल पहल दिखी। दुकानदारों ने कहा कि आने वाले दो दिनों तक बाजार गुलजार रह सकते हैं। जिससे व्यापार में काफी फर्क पड़ेगा। संवाद

बाजार में करवाचौथ पर सामान खरीदने के लिए उमडी भीड़।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें